{“_id”:”67115677befbe08d530862dd”,”slug”:”crack-in-highway-panel-again-highway-may-collapse-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-125761-2024-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: फिर आई हाईवे के पैनल में दरार, धंस सकता है हाईवे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:54 PM IST

भोगांव। नेशनल हाईवे-34 कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। भोगांव क्षेत्र में हर दिन हाईवे का नया हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। अब कानुपर से दिल्ली जाने वाली लेन में फ्लाईओवर के पास के पैनल में दरार आ गई है। जिम्मेदार इससे पूरी तरह बेखबर हैं।
भोगांव क्षेत्र के लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में नेशनल हाईवे लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है। बीते एक साल से अलग-अलग हिस्सों के क्षतिग्रस्त होेने और मरम्मत करने का काम चल रहा है।
अभी एक मरम्मत कार्य चल ही रहा है कि एक और जगह हाईवे का पैनल टूट गया है। नगला भवानी के पास दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली लेन में फ्लाईओवर के साइड पैनल में दरार आ गई है। ये पैनल टूटते ही हाईवे धंस जाएगा। इससे 250 मीटर की दूरी पर ही अभी हाईवे धंसने के चलते मरम्मत का कार्य चल रहा है।
पैनल में जहां दरार आई है वहां भारी वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनों के वजन और घर्षण से जल्द ही ये दरार बड़ी हो सकती है या फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
