Cyclist crushed by truck, dies



इकदिल। आगरा–कानपुर हाईवे पर ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त हो सकी। सोमवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान मुसवाली गांव निवासी राजकिशोर तिवारी (58) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह रविवार शाम पिलखर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर साइकिल से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए थे। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी मनु तिवारी और एक बेटी है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *