Dates of Commissionerate courts will be known on mobile CCMS portal launched

आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
– फोटो : संवाद

विस्तार


आगरा कमिश्नरेट की अदालतों में अब लोगों को तारीखों की जानकारी एक क्लिक पर मोबाइल पर ही मिल जाएगी। वाद की स्थिति का भी पता कर सकेंगे। अदालतों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पुलिस आयुुक्त जे रविन्दर गौड ने कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरूआत की। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पोर्टल और वेबसाइट को लॉन्च किया गया।

Trending Videos

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कमिश्नरेट कोर्ट्स मॉनिटरिंग सिस्टम जनता की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। वर्तमान में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्तों को मिलाकर 19 कोर्ट हैं, जिनमें 10 हजार वाद चल रहे हैं। इनसे 50 हजार लोग जुड़े हैं।

इनसे जुड़े हर किसी व्यक्ति को अपने वाद की तारीख जाननी होती है। पुलिस को भी पता करना होता है कि किसी व्यक्ति का शांतिभंग में कितनी बार चालान हुआ है। जमानतदार कौन हैं। उन्होंने पहले कितनी बार जमानत ले ली है। अतिक्रमण करने पर किसको नोटिस दिया गया है, गैंगस्टर के मामले में क्या चल रहा है? इसको देखते हुए डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य सिंह ने सीसीएमएस तैयार किया है।

पोर्टल पर लोगों को अपने वाद से संबंधित जानकारी मिल जाएगी। पुलिस फर्जी जमानतदारों पर भी शिकंजा कस सकेगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी यातायात सैयद अली अब्बास सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसे करेगा काम

– https://ccms.agrapolice.in

– QR कोड को अपने फोन के कैमरे से स्कैन करके।

– agrapolice.in पर जाएं। सर्विस विकल्प को चुनें। सिटीजन सर्विसेज में दी गई सीसीएमएस और आगरा पुलिस की अन्य सेवाओं का लाभ भी नागरिक उठा सकते हैं।

रियल टाइम निगरानी भी

सीसीएमएस पोर्टल के माध्यम से न्यायालय पुलिस अधिकारी लंबित मामलों की रियल टाइम निगरानी कर सकेंगे। इसका पूरा ब्योरा रजिस्टर में भी दर्ज किया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से रिकाॅर्ड्स भी ऑनलाइन हो जाएगा। अधिकारी इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें