अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र

Updated Thu, 15 Aug 2024 09:32 AM IST

Maa tujhey salam: अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्मगुरुओं ने मिलकर तिरंगा फहराया। इस मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 


Salutations to you mother: All the religious leaders together hoisted the tricolor, took a pledge to strength

ध्वाजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए धर्मगुरु।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


 आजादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला एक खास कार्यक्रम ‘मां तुझे प्रणाम’ का आयोजन किया।  लोहिया पार्क में हुए इस आयोजन में विभिन्न धर्मगुरुओं ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला चली। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के कई बच्चे एकत्रित हुए। 

Trending Videos

सेंचुरियन डिफेंस अकादमी ने तैयार करवाया 1500 फीट का तिरंगा

सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के निदेशक शिशिर दीक्षित ने बताया कि हर बार की तरह अकादमी के छात्र-छात्राएं तिरंगा यात्रा के लिए तैयार हैं। 1500 फीट का तिरंगा लेकर वे लोहिया पार्क से 1090 चौराहे तक गए। सुबह नौ बजे अमर उजाला व इंडियन ऑयल की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इसमें मुख्य रूप से मराठा व गोरखा समाज के सदस्य और 181 वन स्टाॅप सेंटर की सहभागिता रही। इसमें खासतौर पर यातायात नियमों का पालन करने और बेटियों के लिए सशक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। 

1090 चौराहे पर फहराया 45 मीटर ऊंचा तिरंगा

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को गोमती नगर के 1090 चौराहा पर 45 मीटर ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल और एमएलसी अवनीश सिंह मौजूद रहे। इस ध्वज को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने स्थापित किया है जिसका रखरखाव नगर निगम को सौंपा दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *