{“_id”:”671024cde672354eb2023ce4″,”slug”:”daughter-dies-mother-injured-due-to-mud-slide-orai-news-c-224-1-ori1005-121032-2024-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मिट्टी का टीला धसकने से बेटी की मौत, मां घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रामपुरा (जालौन)। घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गई मां-बेटी टीला धसकने से दब गई। बेटी की मौत हो गई, मां को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के कूसेपुरा निवासी मालती (35) पत्नी राहुल अपनी 13 वर्षीय बेटी प्रिंसी के साथ कदमपुरा मार्ग पर स्थित जंगल में बने टीले से त्योहार को लेकर लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं, वह टीले के नीचे बैठकर मिट्टी खोद रहीं थीं कि अचानक टीला धसक गया। इससे महिला व उसकी बेटी दब गई। शोर सुन आसपास मवेशी चरा रहे लोगों ने मलबे से मां-बेटी को निकाला और उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां बेटी (प्रिंसी) को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कक्षा पांच की छात्रा थी, वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। सुबह मां के कहने पर ही साथ चली गई थी। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

मां के नजदीक बैठी थी प्रिंसीरामपुरा। अस्पताल में होश में आने पर मालती को जैसे ही पता चला कि उसकी बेटी प्रिंसी नहीं रही तो वह बेसुध हो गई। मालती ने बताया कि वह टीले के नीचे बैठी मिट्टी की खोदाई कर रही थी। प्रिंसी कुछ दूरी पर बैठी थी, तभी टीला धसक गया, इसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसे पता होता कि हादसा हो जाएगा तो वह बेटी को कभी साथ लेकर नहीं जाती।

2012 में टीले ने पांच लोगों की ले ली थी जान

रामपुरा। थाना क्षेत्र के कूसेपुरा में टीला धसकने से हुई किशोरी की मौत यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्ष 2012 में टीला धसकने से गांव के ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस पर कई साल तक लोग टीलों पर नहीं गए थे। अचानक बुधवार को किशोरी की मौत हो जाने पर लोगों के जख्म फिर से ताजा हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें