संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:22 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”670ffd7686850520c9043c3b”,”slug”:”was-selling-fireworks-without-license-arrested-kasganj-news-c-175-1-mt11003-122513-2024-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बिना लाइसेंस बेच रहा था आतिशबाजी, गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:22 PM IST

अमांपुर। पुलिस ने घनी आबादी में बिना लाइसेंस आतिशबाजी बेचने वाले विक्रेता को गिरफ्तार किया। उसके पास से आतिशबाजी बरामद की गई है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में मंगलवार की रात को थाना अमांपुर पुलिस ने कारोबारी देव गुप्ता निवासी मोहल्ला जवाहर नगर कस्बा अमांपुर के यहां चेकिंग की। घनी आबादी स्थित मकान में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे हुए थे। वह आतिशबाजी क्रय-विक्रय संबंधी लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से छह पेटी आतिशबाजी बरामद की गई है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को अवैध रूप से आतिशबाजी बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से आतिशबाजी भी बरामद की गई है।