डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति प्रो. आशु रानी ने समीक्षा बैठक में समितियों की तैयारियों का जायजा लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित सेठ पदमचंद जैन संस्थान सभागार में कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीक्षांत पूर्व गतिविधियों की समीक्षा की गई। प्रो. प्रदीप श्रीधर को नोडल अधिकारी और प्रो. बृजेश रावत को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया। कुलपति ने निर्देश दिए कि दीक्षांत समारोह को छात्र प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का मंच बनाया जाए।

ये भी पढ़ें –  भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत

विश्वविद्यालय के विभागों, संस्थानों, संबद्ध महाविद्यालयों, गोद लिए विद्यालयों और मॉडल स्कूल में भाषण, निबंध, चित्रकला, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, पारंपरिक खेल, स्वच्छता अभियान, शैक्षिक भ्रमण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। छलेसर परिसर और 21 जून को नगर निगम परिसर में योग कार्यक्रम और मल्लखंब प्रदर्शन होगा। कुलपति ने कहा कि इन आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई पहचान मिलेगी। संवाद

परीक्षा परिणाम बनाने का कार्य किया तेज

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को देखते हुए परीक्षा परिणाम भी तेजी से जारी किए जा रहे हैं। अभी तक 26 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि समारोह को देखते हुए बचे हुए परिणाम बनाने का कार्य तेज कर दिया है। सभी परिणाम जारी होने के बाद मेधावी तय होंगे।

ये भी पढ़ें –  LPG Subsidy New Rule: एलपीजी उपभोक्ता 30 जून से पहले कर लें ये एक काम, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी

परीक्षा परिणाम बनाने का कार्य किया तेज

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को देखते हुए परीक्षा परिणाम भी तेजी से जारी किए जा रहे हैं। अभी तक 26 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि समारोह को देखते हुए बचे हुए परिणाम बनाने का कार्य तेज कर दिया है। सभी परिणाम जारी होने के बाद मेधावी तय होंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें