अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे

Updated Mon, 07 Oct 2024 10:53 PM IST

सोशल मीडिया पर पार्टी की सदस्यता को लेकर भाजपा के दो पदाधिकारियों के बीच बहस के ऑडियो वायरल ने पार्टी में खलबली मचा दी है। इस ऑडियो में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित और पूंछ की सहकारी समिति के सभापति महेंद्र राजपूत के बीच बात हो रही है।


Debate between cooperative bank president and chairperson of Poonch committee in Jhansi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Meta AI

Trending Videos



विस्तार


भाजपा की सदस्यता को लेकर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष और पूंछ समिति के सभापति में तीखी बहस का ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें सभापति कहते हैं कि भाजपा में मेरी हैसियत क्या है। कोई नहीं सुतना, क्या सदस्य बनाऊं। बहस बढ़ती है तो बोलते हैं कि मुझे भाजपा ने सभापति नहीं बनाया। फिर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कहते हैं कि कितने दिन रह लोगे। तुम बदल जाओगे।

Trending Videos

भाजपा में इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है। इसी बीच, सोमवार को सोशल मीडिया पर पार्टी की सदस्यता को लेकर भाजपा के दो पदाधिकारियों के बीच बहस के ऑडियो वायरल ने पार्टी में खलबली मचा दी है। इस ऑडियो में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित और पूंछ की सहकारी समिति के सभापति महेंद्र राजपूत के बीच बात हो रही है। ऑडियो में जयदेव पुरोहित कहते हैं कि हर समिति पर भाजपा के दो सौ सदस्य बनाने थे। बैठक भी हुई थी, उसमें सबको कॉपी दी गई थी। आप बैठक में आए भी नहीं थे। आपने सदस्य बनाए हैं। इस पर सभापति जवाब देते हैं कि भाजपा के हम तो सदस्य हैं। फिर कहते हैं कि भाजपा में मेरी हैसियत क्या है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *