सोशल मीडिया पर पार्टी की सदस्यता को लेकर भाजपा के दो पदाधिकारियों के बीच बहस के ऑडियो वायरल ने पार्टी में खलबली मचा दी है। इस ऑडियो में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित और पूंछ की सहकारी समिति के सभापति महेंद्र राजपूत के बीच बात हो रही है।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6704189868655025f500590f”,”slug”:”debate-between-cooperative-bank-president-and-chairperson-of-poonch-committee-in-jhansi-2024-10-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: ‘भाजपा में मेरी हैसियत क्या… कोई नहीं सुनता’, सहकारी बैंक अध्यक्ष और पूंछ समिति के सभापति के बीच बहस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Meta AI
भाजपा की सदस्यता को लेकर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष और पूंछ समिति के सभापति में तीखी बहस का ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें सभापति कहते हैं कि भाजपा में मेरी हैसियत क्या है। कोई नहीं सुतना, क्या सदस्य बनाऊं। बहस बढ़ती है तो बोलते हैं कि मुझे भाजपा ने सभापति नहीं बनाया। फिर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कहते हैं कि कितने दिन रह लोगे। तुम बदल जाओगे।
भाजपा में इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है। इसी बीच, सोमवार को सोशल मीडिया पर पार्टी की सदस्यता को लेकर भाजपा के दो पदाधिकारियों के बीच बहस के ऑडियो वायरल ने पार्टी में खलबली मचा दी है। इस ऑडियो में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित और पूंछ की सहकारी समिति के सभापति महेंद्र राजपूत के बीच बात हो रही है। ऑडियो में जयदेव पुरोहित कहते हैं कि हर समिति पर भाजपा के दो सौ सदस्य बनाने थे। बैठक भी हुई थी, उसमें सबको कॉपी दी गई थी। आप बैठक में आए भी नहीं थे। आपने सदस्य बनाए हैं। इस पर सभापति जवाब देते हैं कि भाजपा के हम तो सदस्य हैं। फिर कहते हैं कि भाजपा में मेरी हैसियत क्या है।