राजधानी लखनऊ में सड़क पर भीड़ के दबाव के कारण झलकारीबाई महिला अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाने से शुक्रवार को एक महिला का अस्पताल के बाहर ऑटो में ही प्रसव कराना पड़ा। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
राजधानी लखनऊ में सड़क पर भीड़ के दबाव के कारण झलकारीबाई महिला अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाने से शुक्रवार को एक महिला का अस्पताल के बाहर ऑटो में ही प्रसव कराना पड़ा। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रसव पीड़ा होने पर फैजुल्लागंज निवासी महिला को घरवाले ऑटो से लेकर झलकारीबाई अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में यातायात के दबाव से अस्पताल पहुंचने में देर हो गई। ऑटो जब अस्पताल के गेट पर पहुंचा तो प्रसव शुरू हो चुका था। इसकी सूचना पर स्टाफ बाहर आया। इसके बाद ऑटो को चादर से ढका गया। प्रसव कराकर महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें अपने जिले का हाल
सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि महिला देर से अस्पताल पहुंची थी। इस वजह से ऑटो में ही प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामले में अस्पताल प्रशासन की कोई लापरवाही नहीं है।