{“_id”:”671d56d8c50c8478c80d5744″,”slug”:”delay-in-trains-is-not-stopping-trains-arrived-6-hours-late-orai-news-c-224-1-ori1005-121516-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नहीं थम रही ट्रेनों की लेटलतीफी छह घंटे देरी से पहुंचीं ट्रेनें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। शनिवार को गोरखपुर और मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेन 6 घंटे देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाली यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
बता दें कि गोरखपुर मंडल के डोमिनगढ़ और जगतबेला स्टेशनों पर ट्रैक मरम्मत कार्य होने से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कई ट्रेनों को रोककर चलाया जा रहा है। जिनमें पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01431 अपने निर्धारित समय दोपहर 12.23 बजे के स्थान पर शाम को छह बजे लगभग 6 घंटे देरी से आई। हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 02575 डेक्कन एक्सप्रेस 4 घंटे 49 मिनट, गोरखपुर से महबूबनगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 05303 2 घंटे 44 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 01080 एक घंटे 43 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस 1 घंटे 28 मिनट आई।
इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि 27 अक्तूबर के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
ट्रेनों का आवागमन सही समय से होने लगेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।प
