Deliberations on New Paths Amid Rising Tensions in West Asia

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नई राहों पर हुआ मंथन। 



लखनऊ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर की ओर से शुक्रवार देर शाम गोमतीनगर स्थित होटल में जनरल हाउस बैठक हुई। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पैदा हुई आपदा में नई संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रेरक उद्यमी सत्र परिचर्चा के तहत त्रिवेणी अलमीरा के प्रबंध निदेशक वरुण तिवारी ने उद्यमियों को नवाचार के साथ अपना उद्यम बढ़ाने के टिप्स दिए। आईआईए लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन विकास खन्ना, सीनियर वाइस चेयरमैन वैभव अग्रवाल, सीनियर वाइस चेयरमैन मोहित बंसल, सेक्रेटरी राजीव जैन व कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि आईआईए पहले भी इस तरह के उत्साहवर्धक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम करता रहा है। लखनऊ के 150 उद्यमी मौजूद रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *