Deoria News Six Murder Case No one had called Prem Yadav He himself went to Lehra Tola village

देवरिया हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


देवरिया के फतेहपुर के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि घटना के पहले प्रेम यादव को किसी ने फोन कर लेहड़ा टोला नहीं बुलाया था, बल्कि वह खुद गया था। पुलिस को मिले मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के मुताबिक, एक अक्तूबर की रात 9.45 बजे के बाद प्रेम यादव के मोबाइल पर किसी की कॉल नहीं आई थी। 

प्रेम के परिजनों का घटना के दिन उसके मोबाइल पर फोन आने के बाद घर से निकलने का दावा गलत साबित हो रहा है। सामूहिक हत्याकांड में जान गंवाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मोबाइल फोन का पुलिस सीडीआर निकाल कर जांच कर रही है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीडीआर में प्रेम के नंबर से एक अक्तूबर की रात 9:45 के बाद किसी से कोई बात नहीं हुई थी, जबकि उनके परिजन घटना की सुबह किसी का फोन आने पर घटनास्थल पर प्रेम यादव के पहुंचने की बात कह रहे हैं।

घटना में मारे गए दूबे परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर की भी छानबीन चल रही है। सुबह छह बजे से घटना के बाद तीस मिनट के भीतर किन-किन लोगों से दूबे परिवार के सदस्यों की बात हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें