Deoria News: नवलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 19 नवम्बर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से कहीं चली गई। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के दूसरे गांव निवासी ताहिर अंसारी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता का आरोप है कि युवक से पहले भी उनकी बेटी की बातचीत होती थी।

उन्होंने युवक को बातचीत से मना करने के साथ ही उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी थी। इसके बावजूद भी युवक नहीं माना। बेटी के घर से जाने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां चार दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं पता चल सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी भगाए ताहिर अंसारी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज की है। कोतवाल राहुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले में किशोरी की तलाश जारी है।



Source link

अभी अभी की खबरें