Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के 2,770 बूथों पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी अपने अपने बूथों पर मौजूद रहे। सभी बूथों पर पूरे दिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन व संशोधन करवाने के लिए लोगों ने आवेदन किया। 22 नवंबर को भी सभी बूथों पर यह अभियान चलेगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने भाटपार रानी क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन भूतों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।
Mau News: कहीं फार्म भरने पहुंचे लोग, कहीं पसरा रहा सन्नाटा
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
आयोग के निर्देश पर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान शनिवार को हिन्दुस्तान टीम ने जिले के पांच मतदान केंद्रों पर बने बूथों की पड़ताल की तो कुछ इस प्रकार स्थिति रही।
Lalitpur News: आवेदकों के मतदाता सूची में दर्ज करें नाम: डीएम
विभिन्न बूथों पर प्राप्त हुए आवेदन
1.30 बजे इंदिरा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनाथ: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को शहर के
इंदिरा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय बूथ पर 1.30 बजे तक कुल 26 नए मतदाता बनने के फार्म आए। जिसमें बूथ संख्या 300 पर फार्म 6 के 2, व फार्म 8 के 2 आवेदन आए। इसी प्रकार 301 पर फार्म 6 के 2 व फार्म 8 के 2 आवेदन आए। 302 पर फार्म 6 का 5, फार्म 7 व 8 के दो-दो आवेदन आए। 303 पर फार्म 6 का 6, फार्म 7 के 1 व 8 के दो आवेदन, 304 पर फार्म 6 का 6, फार्म 7 के 1 व 8 का 2 व बूथ संख्या 305 पर फार्म 6 के 5 व फार्म 8 के एक आवेदन आया था। सुपरवाइजर प्रियरंजन ने बताया कि बूथ पर ज्यादा भीड़ नहीं रही है।
1 बजे बाबा राघव दास कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज बूथ: भाटपाररानी विकास खंड के उपनगर स्थित बाबा राघव दास कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज व
प्राथमिक विद्यालय कोठिलवा में 1 बजे तक नए मतदाता बनने के कुल 21 नए मतदाता बनने के फार्म आए थे। जिसमें बीआरडी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 165 पर दो फॉर्म-6 और तीन फॉर्म-8 जमा हुए। बूथ संख्या 166 पर पांच फॉर्म-6 तथा बूथ संख्या 167 पर आठ फॉर्म-6 दोपहर तक जमा किए गए। वहीं, भाटपाररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोठिलवा स्थित बूथ संख्या 215 और 216 पर 6h फॉर्म-6 जमा हुए। नगर में कुल 13 बूथ बनाए गए है। बूथों पर मतदाताओं की कम मौजूदगी के बीच एडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
1.14 बजे तक पांच बूथों पर कुल 31 फॉर्म 6 के आवेदन: बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर पर बूथ संख्या 68, 69, 70, 71 व 72 बूथ बने हैं। दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक नए मतदाता बनने को कुल 31 फॉर्म आए। जिसमें बूथ संख्या 68 पर बीएलओ हीरालाल के यहां फार्म छह के 8, फार्म सात का एक व फार्म आठ के पांच आवेदन मिले। बूथ संख्या 69 पर बीएलओ ओमकार के यहां फार्म छह के 5 आवेदन जमा हुए। फार्म सात और आठ का कोई आवेदन नहीं मिला। बूथ संख्या 70 पर बीएलओ राजेश यादव के यहां फार्म छह के 8 और फार्म आठ के सात आवेदन प्राप्त हुए। फार्म सात का कोई आवेदन नहीं आया। वहीं बूथ संख्या 71 पर बीएलओ रमाशंकर प्रसाद के यहां फार्म छह के 6 आवेदन मिले। फार्म सात और आठ का कोई आवेदन नहीं आया। जबकि बूथ संख्या 72 पर बीएलओ चंदन मिश्र के पास फार्म छह के 6 आवेदन प्राप्त हुए। फार्म सात और आठ का कोई आवेदन नहीं आया।
चार बूथों पर 2 बजे तक नए मतदाता बनने के आए कुल 25 आवेदन: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत पथदेवा विधान सभा क्षेत्र के चार बूथों पर फार्म 6 के 25 आवेदन आए। दोपहर 2 बजे तक ग्राम पंचायत बरईपट्टी के बूथ संख्या 294 पर तैनात बीएलओ बृजेश कुमार ने बताया कि नए नाम जोड़ने के 4, संशोधन का 1 व विलोपन के 3 फॉर्म प्राप्त हुए। इस बूथ पर कुल आठ फॉर्म जमा हुए। वहीं बूथ संख्या 295 पर तैनात बीएलओ नूर आलम के अनुसार, नए नाम जोड़ने के 2, संशोधन के 2 और विलोपन के 3 फॉर्म जमा हुए। यहां कुल सात फॉर्म प्राप्त हुए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रामपुर धौताल के बूथ संख्या 292 पर तैनात बीएलओ पवन कुमार ने बताया कि नए मतदाताओं के 3 और संशोधन के तीन फॉर्म प्राप्त हुए। इस बूथ पर कुल 6 फॉर्म जमा हुए। वहीं बूथ संख्या 293 पर बीएलओ महताब आलम के अनुसार, नए नाम जोड़ने के 2 और संशोधन के दो फॉर्म जमा हुए। यहां कुल चार फॉर्म प्राप्त हुए।
2.30 बजे तक नए मतदाता बनने को आए 17 फार्म 6:
प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट पर बने कुल तीन बूथों पर 2.30 बजे तक कुल 17 फार्म नए मतदाता बनने को आए थे। इसके अलावा फॉर्म 7 व 8 के लिए भी लोगों ने आवेदन किया।
विद्यालय पर बने बूथ संख्या 383, 384 व 385 पर बीएलओ तैनात रहे। इस दौरान बूथ संख्या 383 पर 4 लोगों ने फार्म संख्या 6 भरा, जबकि एक व्यक्ति ने फार्म संख्या 8 भरा। इसी प्रकार बूथ संख्या 384 पर 3 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फार्म संख्या 6 भरा, जबकि दो लोगों ने फार्म संख्या 8 भरा। वहीं बूथ संख्या 385 पर 10 लोगों ने फार्म संख्या 6 भरा, जबकि 8 लोगों ने फार्म संख्या 8 भरा। इस दौरान बीएलओ बिंदु देवी, मुन्नी वर्मा व हरेराम प्रजापति मौजूद रहे।
जिले में मतदाताओं की संख्या
10 अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची में जिले में 21,20,171 हैं मतदाता: 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रकार पुनरीक्षण के अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को जिले के सातों विधानसभा में कुल 21 लाख 20 हजार 171 मतदाताओं की संख्या है। जिनमें रुद्रपुर विधानसभा में 2,93,749, देवरिया विधानसभा में 2,92,410, पथरदेवा विधानसभा में 3,21,964 रामपुर कारखाना विधानसभा में 3,22,480, भाटपाररानी विधानसभा में 3,10,177, सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,91,517 व बरहज विधानसभा क्षेत्र में 2,87,874 मतदाता हैं। वहीं एक बार फिर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। अभियान पूर्ण होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़ सकता बढ़ जाएगी।
जिलाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण
डीएम ने भाटपाररानी में किया बूथों का निरीक्षण: निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलपार पंडित स्थित बूथ संख्या 174 एवं 175, प्राथमिक विद्यालय जसूई स्थित बूथ संख्या 179 तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, पकड़ी बाबू स्थित बूथ संख्या 92 एवं 93 एवं प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर भुवाल बूथ संख्या 41,42 का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर मौजूद बीएलओ से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किए जाएं। साथ ही नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों में संशोधन से संबंधित आवेदनों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान जिले के कितने बूथों पर चला?
शनिवार को यह अभियान जिले के 2,770 बूथों पर चला।
✦बूथों पर मतदाता सूची में किन कार्यों के लिए आवेदन लिए गए?
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन के लिए आवेदन लिए गए।
✦जिलाधिकारी ने भाटपाररानी क्षेत्र के बूथों पर बीएलओ को क्या निर्देश दिए?
उन्होंने छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के आवेदन प्राथमिकता से लेने तथा विवरण में संशोधन के आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Chapra News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने का विशेष अभियान आज से शुरू
