Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में फास्फेटिक उर्वरक की रैक पहुंची हैं, जबकि दूसरी रैक सोमवार तक आयेगी। किसानों की मांग को देखते हुए कृषि व सहकारिता विभाग द्वारा सभी सहकारी समितियों एवं निजी बिक्री केन्द्रों को उर्वरकों का आवंटन किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी समितियों पर फास्फेटिक उर्वरक पहुंच जायेगी। इससे परेशान किसानों को काफी राहत मिलेगी। जनपद को आईपीएल की डीएपी1 रैक पहुंच गयी है। इसमें 570 एमटी डीएपी एवं 450 एमटी टीएसपी रैक प्वाइंट से सहकारी उर्वरक बिकी केन्द्रों को भेजा जा रहा है। 300 एमटी डीएपी एवं 300 एमटी टीएसपी निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्री केन्द्रों को भेजा जा रहा है।

जिले में आईपीएल कम्पनी से 1679 एमटी डीएपी की 1 और रैंक आने वाली है। जिसमें से 1000 एमटी सहकारी क्षेत्र तथा 679 एमटी निजी दुकानों को आवंटित है। इफको कम्पनी से शीघ्र ही 1600 एमटी डीएपी उर्वरक की रैंक प्राप्त होगी, जिसका वितरण सहकारी उर्वरक प्रतिष्ठानो से किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने कहा कि सभी विकास खण्डो में समान रूप से उर्वरको का वितरण कराया जा रहा है। फास्फेटिक एवं यूरिया की कोई कमी नहीं है। उर्वरक कालाबाजारी, ओवररेटिंग, व टैगिंग करने वालों पर छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें