DIG Dr. OP Singh shocked to see children studying sitting on ground in government school in Chandauli

स्कूल में बच्चों को जमीन पर बैठे देख चौंक गए अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


डीआईजी डॉ. ओपी सिंह ने नियामताबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय के निरीक्षण के दौरान गर्मी में जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चों को देखकर चौंक गए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय मॉडल हो गए हैं, फिर यहां क्यों ऐसी स्थिति है। प्रधानाध्यापिका को बुलवाया और पूछा- क्या विद्यालय में फर्नीचर नहीं है? उन्होने कहा कि नहीं है सर। इसके बाद अधिकारी कुछ देर मंथन करने के बाद वहां से आगे बढ़ गए। बच्चे उन्हें आशा भरी नजरों से निहारते रहे।

यह है पूरा मामला

लोकसभा चुनाव को लेकर डीआईडी डॉ. ओपी सिंह शनिवार को जिले में व्यवस्था परखने के लिए पहुंचे। इस दौरान वे नियामताबाद विकासखंड के लौंदा द्वितीय विद्यालय में बनने वाले बूथ के मद्देनजर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ते देख वे चौंक गए। 

कड़ी धूप और गर्मी होने से जमीन काफी गर्म थी, इसके बावजूद बच्चे जमीन पर ही बैठकर पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय मॉडल हो गए हैं। यहां फर्नीचर नहीं है क्या? इस पर प्रधानाध्यापिका ने कहा कि फर्नीचर नहीं है। ऐसी ही हालत जिले के सैकड़ों स्कूलों में है, जहां आज भी बच्चों को पढ़ने के लिए टेबल-बेंच नहीं मिले हैं। 

 

क्या बोले अधिकारी

प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम पंचायत के सहयोग से फर्नीचर लगाए जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय में भी शीघ्र ही फर्नीचर की व्यवस्था करा दी जाएगी। -सत्येंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें