young man became victim of an accident in Jhansi

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : istock

विस्तार


ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दो भाइयों के सामने वह हादसे का शिकार हुआ। तीनों काम की तलाश में इटावा से भुसावल जा रहे थे। इसी दरम्यान युवक झांसी में दुर्घटना का शिकार हो गया।

इटावा के सलोखरा गांव निवासी चितर सिंह दोहरे का पुत्र देवेश (18) अपने दो बड़े भाइयों केशवेंद्र और वेदप्रकाश के साथ काम की तलाश में भुसावल जा रहा था। तीनों बस से झांसी पहुंचे थे। शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे ट्रेन आने पर वे उसमें चढ़ने लगे। इसी दरम्यान देवेश का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन दोनों भाई जीआरपी की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पिता और अन्य परिजन भी झांसी पहुंच गए। बता दें कि देवेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। देवेश के पिता भी मेहनत मजदूरी करते हैं। 

जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *