Dirty toilet lack of wheelchair arrangements in Lady Lyal Chairperson of State Women's Commission surprised

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बृहस्पतिवार दोपहर में जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां उन्हें कई खामियां मिलीं, जिनमें टॉयलेट बेहद गंदे मिले तो पानी की किल्लत की शिकायत मरीजों ने की, वहीं अस्पताल की सफाई में भी कमियां मिलीं। व्हीलचेयर और उपकरणों की कमी नजर आई। अध्यक्ष ने इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

Trending Videos

महिला आयोग अध्यक्ष ने वार्डों में मरीजों के साथ तीमारदारों से बात की। यहां वार्ड में तो सफाई दिखी, लेकिन टॉयलेट बेहद गंदे पाए गए। पानी न होने से दुर्गंध के कारण टॉयलेट के पास जाना भी मुश्किल था। तीमारदारों ने स्टाफ की कमी और पेयजल की किल्लत की भी शिकायत की।

 



Source link