www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) उरई: जालौन में आज पोषण सुरक्षा हेतु पोषण वाटिका कृषि विज्ञान केन्द्र, जालौन के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.मो० मुस्तफा की अध्यक्षता में अमगुवा, चकजगदेवपुर, किशुनपुर, रगौली में गृह वैज्ञानिक डॉ. राजकुमारी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एफएलडी योजनान्तर्गत पोषण वाटिका किट एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत फलदार वृक्षों का वितरण जिसमें लगभग 250 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
डॉ.राजकुमारी ने पोषण सुरक्षा हेतु पोषण वाटिका के महत्व को बताते हुए कहा कि हर घर एक पोषण वाटिका अवश्य लगानी चाहिए जिससे हमारे दैनिक आहार में सब्जी की आवश्यकता पूरी होती है। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जी की आवश्यकता होती है। आज कल बाजार में मिलने वाली सब्जी मंहगी भी है । साथ ही रसायन भी होता है। जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होता है। घर पर पोषण वाटिका लगाने से हमें ताजी, पौष्टिक, रसायनरहित सब्जियां प्राप्त होती है। साथ ही एक दो फल वृक्ष भी अवश्य लगाना चाहिए जिससे प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 100 ग्राम फल भी आवश्यकता की पूर्ति हो सके। फल एवं सब्जियों में अधिक मात्रा में विटामिन, खनिज लवण एवं रेशे पाये जाते है। कृषि विज्ञान केन्द्र पर प्रसार कार्यकत्रियों हेतु प्रशिक्षण विषय ‘‘आहार में मोटे अनाज का महत्व‘‘ दिया गया जिसमें श्री अन्न मिलेट के बारे में विस्तर से बताया गया और एफएलडी योजनान्तर्गत पोषण वाटिका किट का वितरण भी किया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत गांवों में महिलाओं को फलदार वृक्ष जैसे आम, अमरूद, नीबू, शरीफा एवं सहजन का वितरण किया गया।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें