{“_id”:”67931a22122bdb5240004afb”,”slug”:”divisional-commissioner-reached-atal-residential-school-become-thrilled-to-hear-children-answer-2025-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे मंडलायुक्त, बच्चों से पूछा क्या बनना चाहते हो…जवाब सुन हुए गदगद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों से बात करते मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी के कौरई में अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौनान मंडलायुक्त ने बच्चों से बात की। कक्षा 6 के एक बच्चे से पूछा तुम क्या बनना चाहते हो तो उसने जवाब दिया आईएएस।
Trending Videos
मंडलायुक्त ने हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। रसोई में जाकर मैन्यू देखा। खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग से लेकर गुणवत्ता परखी। विद्यालय में 250 बच्चे हैं। जो कक्षा 6 व 7 में छात्र हैं। विद्यालय कक्षा 6 से 12वीं तक श्रमिकों के बच्चों के लिए आवासीय सुविधा युक्त है।
मंडलायुक्त को स्कूल स्टॉफ ने रास्ते में पड़ने वाले रेलवे अंडरपास की समस्या बताई। कहा कि अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बंद हो जाता है। रेलवे लाइन पार कर आना पड़ता है। मंडलायुक्त ने एसडीएम किरावली व उपश्रमायुक्त को तत्काल समस्या का स्थाई समाधान की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।