Doctors protest over trainee rape and murder in Kolkata.

प्रदर्शन करते रेजीडेंट।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।

Trending Videos

रेजिडेंट डॉक्टरों ने विधान भवन की ओर भी कूच किया। पुलिस ने इनको स्वास्थ्य भवन के पास रोक लिया। रेजिडेंट डॉक्टर वी वांट जस्टिस, वी वांट सेफ्टी, जैसे नारे लगा रहे थे।

गोंडा: कोलकाता कांड से रेजिडेंट डॉक्टरों में उबाल, धरना जारी

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म व निर्मम हत्या की वारदात से अवध क्षेत्र भी विरोध-प्रदर्शन जारी है। महाराजा देवीबख्श सिंह स्टेट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों में आक्रोश है। बुधवार को तीसरे दिन भी डॉक्टरों का आंदोलन जारी रहा। रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर धरना शुरू कर दिया।

वी वांट  जस्टिस, “सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी नहीं” के नारे गूंजते रहे। ओपीडी बंद होने से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही। हालांकि प्रोफेसर्स ने ओपीडी का कमान संभालते हुए गंभीर मरीजो का उपचार। इस दौरान डॉ. हर्ष, डॉ. अतुल मिश्र, डॉ.  राकेश तिवारी,  डॉ. आयुषी सरदाना, डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. मिथलेश आदि रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *