{“_id”:”67194d1258cc3c8ee50589b9″,”slug”:”driver-falls-from-tractor-dies-after-being-crushed-under-rear-wheel-orai-news-c-224-1-ori1005-121359-2024-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: ट्रैक्टर से गिरा चालक, पिछले पहिये में दबकर मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोंच। खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर से चालक गिर गया, पिछले पहिये के नीचे आ जाने से चालक की मौत हो गई।

Trending Videos

थाना कैलिया थाना क्षेत्र के सींगपुरा निवासी राजाराम (58) कोंच के मोहल्ला भगत सिंह नगर में रहकर राजू गैंदोली का ट्रैक्टर भाड़े पर चलाता था। बुधवार की सुबह राजाराम कैलिया थाना क्षेत्र के पचीपुरा खुर्द जमीन लेवलिंग के लिए पहुंचा और ट्रैक्टर में हल लगाकर कुछ ही दूरी पर निकला था कि अचानक से ट्रैक्टर चालक राजाराम गिरकर पिछले पहिये के नीचे दब गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ अर्चना सिंह, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सहित फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर के नीचे दब कर मौत हो जाने की बात सामने आ रही है, फिर भी गहराई से जांच की जा रही है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *