{“_id”:”6705baffd82e5ef0d5029594″,”slug”:”drunk-security-guard-misbehaves-with-female-doctor-creates-ruckus-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-409660-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: शराब के नशे में सुरक्षा गार्ड ने की महिला चिकित्सक से अभद्रता, किया हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार रात शराब के नशे में मेडिकल कॉलेज में तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड ने जमकर हंगामा किया। पहले सुरक्षा गार्ड ने एक महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता की। उसे जब सुरक्षा गार्डों ने पकड़ने की कोशिश की, तब उनके साथ मारपीट की। नवाबाद पुलिस किसी तरह उसे पकड़कर थाने लेकर पहुंची। यहां भी सुरक्षा गार्ड ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उस पर काबू पाया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान कर दिया गया।
प्राइवेट सुरक्षा गार्ड शैलेंद्र यादव पुत्र भानु प्रताप ने सोमवार शाम को जमकर शराब पी। नशे में एक महिला चिकित्सक से बदसलूकी करने लगा। सूचना पर सुरक्षा गार्ड इंचार्ज बलवंत परिहार पहुंचा लेकिन शैलेंद्र ने उसके साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। अत्यधिक शराब के नशे में होने की वजह से उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। पुलिस उसे लेकर नवाबाद थाने पहुंची। यहां भी उसने उपद्रव किया। थाने के भीतर कुर्सी उठाकर पटक दी। काफी देर मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी किसी तरह उसे काबू कर सके। उसे हवालात में बंद किया गया। कुछ घंटे बाद शराब का नशा उतरने पर वह माफी मांगता दिखा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सुरक्षा इंचार्ज बलवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
