drunken drunken brawl broke out among friends with sticks birthday party in Agra

मारपीट (सांकेतिक)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



उत्तर प्रदेश के आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित बंबा मार्ग पर एक युवक की जन्मदिन पार्टी में बवाल हो गया। एक दोस्त के शराब पीने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। लोग बीच-बचाव में आए लेकिन 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि बंबा मार्ग पर रहने वाले विकास का जन्मदिन था। उसने अपने घर के बाहर दोस्तों को बुलाया था। कुछ दोस्त शराब पीने लगे। तभी विकास का एक दोस्त बाद में आया। पहले वाले दोस्त उसे भी शराब पिलाने लगे। उसने मना किया तो विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। 

मारपीट होता देखकर परिवार के लोग आ गए। महिलाएं चीखने लगीं। युवकों को किसी तरह रोका जा सका। ऋषभ और इशरत घायल हो गए। उनका मेडिकल कराया गया। किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। ऋषभ, इशरत के साथ ही मनोज, भोला और विशाल को गिरफ्तार किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें