{“_id”:”66de1f5f29dce585440117e4″,”slug”:”dumper-overturns-after-hitting-divider-bricks-scattered-traffic-disrupted-orai-news-c-224-1-ka11004-119453-2024-09-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: डिवाइडर से टकराकर डंपर पलटा, बिखरीं ईंट, यातायात बाधित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर इटावा से चित्रकूट की ओर ईंटें लादकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गया। डंपर के पलटने के कारण ईंटें सड़क पर बिखर गईं। जिससे झांसी की ओर से गिट्टी लेकर आ रहा ट्रक भी पलट गया। जिसके चलते एक ओर का यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस व एक्सप्रेसवे की टीम ने क्रेन से डंपर व ट्रक को सीधा कराया और ईटा व गिट्टी हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
जनपद झांसी के थाना परीक्षा के ग्राम लबैयापुरा निवासी डंपर चालक मुकेश कुमार व परिचालक मध्यप्रदेश के जनपद निवाड़ी थाना पृथ्वीपुर के मड़िया निवासी हाकिम सिंह (42) डंपर में ईंटे लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर इटावा से चित्रकूट की ओर जा रहे थे। जब वह छिरिया सलेमपुर के पास किमी संख्या 195 के पास पहुंचे तो आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में डंपर चालक अपना संतुलन खो बैठा। जिससे डंपर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंचकर सड़क पर पलट गया।
डंपर पलटने से ईंटें सड़क पर गिरकर बिखर गईं। ईटा बिखरने के कारण झांसी की ओर से गिट्टी लेकर आ रहा एक और ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। एक साथ दो ट्रक पलटने से एक ओर का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मलकपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की टीम मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में क्रेन की सहायता से सड़क पर पलटे डंपर व ट्रक को हटवाया। साथ ही सड़क पर पड़ी गिट्टी व ईटा को हटवाया।
इस दौरान टीम को लगभग एक घंटे का समय लग गया। जिसके चलते एक ही लाइन से दोनों ओर के वाहनों को निकलवाया गया। सड़क से मलबे को हटवाने के बाद पुनः यातायात शुरू कराया गया। गनीमत रही हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। मामूली चोटें आने पर चालक व खलासी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
