न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Fri, 17 Apr 2026 07:55 AM IST

Chitrakoot News: रौली कल्याणपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में घर के अंदर सो रही सात माह की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सगे भाइयों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।


Chitrakoot Short Circuit Devastates Two Brothers Households 7 Month Old Infant Burnt Alive in Flame

आग से जला घर और परिजनों से बातचीत करते सीओ अरविंद वर्मा
– फोटो : amar ujala



विस्तार

चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर दो सगे भाइयों के घर में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर के अंदर मौजूद एक दुधमुंही बच्ची की जिला जलकर मौत हो गई। इसके साथ एक मेमना भी जल गया है।


Trending Videos


इसके अलावा गृहस्थी का पूरा सामान भी जलकर राख हो गया है। रौली कल्याणपुर के भोला का पुरवा निवासी राजकुमार (40) और शिवकुमार (38) के अगल-बगल बने घरों में अचानक आग लग गई। हादसे के समय शिवकुमार ट्रक लेकर बाहर गए थे और उनकी पत्नी सुमन खेत में काम करने गई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *