आगरा में शिक्षक दिवस पर शनिवार को समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने एलान किया कि सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में बंद किए गए सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल दोबारा खोले जाएंगे। उन्होंने सरकार के स्कूलों को बंद करने के फैसले को गरीब विरोधी और शिक्षा विरोधी करार दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को सपा ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए।

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता नितिन कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकारी स्कूल पहुंचे। अवकाश के कारण स्कूल बंद मिलने पर उन्होंने बाहर ही शिक्षकों को सम्मानित किया। कोहली ने आरोप लगाया कि सरकार सपा के तय कार्यक्रम और स्कूलों की जर्जर इमारतों की सच्चाई छिपाने से डर गई, इसीलिए प्रशासन से छुट्टी के आदेश दिलवाए।

सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में एत्मादपुर के जमाल नगर में 20 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यहां सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह ने कहा कि शिक्षा कोई बोझ नहीं बल्कि हर बच्चे का अधिकार है। समारोहों में व्यापार सभा अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, राजीव सविता, आदिल मिर्जा, राजपाल यादव बाबा, डॉ. निर्भय सिंह, अल्केश, अविनाश वर्मा, राहुल शाक्य, राजीव पोद्दार, मनोज गुप्ता, गिरीश गोयल आदि मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें