इटावा। इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ी शौर्य सिंह ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। पानीपत में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में शौर्य ने अंडर-19 के अंडर-48 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद शौर्य सिंह का चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एसजीएफआई नेशनल का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा। चयन से शौर्य के परिवार और इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन में खुशी का माहौल है। शौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सत्यपाल सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया और विश्वास बनाए रखा।

उनके सहयोग और प्रोत्साहन से ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी। शौर्य के चयन पर महासचिव हिमांशु यादव, कोषाध्यक्ष नबीला, सह सचिव गोविंद सिंह, रोहित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता और मैनेजमेंट हेड श्याम जी समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और एसजीएफआई नेशनल के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *