रानीपुर। सुखनई नदी के चेकडैम से बहे 25 वर्षीय युवक राजेंद्र कुमार का शव 26 घंटे बाद शनिवार शाम को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे लाड़गंज निवासी राजेंद्र कुमार सुखनई नदी पर बने चेकडैम के ऊपर चला गया था। नदी की धार तीव्र गति से बह रही थी, जिससे वह बहकर नीचे चला गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार और कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेकडैम से आगे दूर तक डूबे युवक की तलाश की, पर उसका पता नहीं चला। इसके बाद बाढ़ राहत दल को सूचना दी गई। दल ने बचाव अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली और बचाव दल बेरिंग लौट गया।

दूसरे दिन शनिवार को सुखनई नदी का बहाव कम हुआ। तब श्री धर्मवीर मंदिर रपटा से आगे राजेंद्र का शव नदी में पड़ा देखा गया। बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जमा हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *