Effect of fog Trains ran late by 14 hours condition of passengers deteriorated in winter

रेलवे लाइन पर छाया कोहरा और गुजरती ट्रेन।

विस्तार


कोहरा के कारण रफ्तार कम होने से ट्रेनें लेट हो रही हैं। शनिवार को भी 20 से अधिक ट्रेनें 14 घंटे तक देरी से चलीं। यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सर्दी में यात्रियों की हालत खराब हो रही है। बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। यात्री प्रतीक्षालय में जगह नहीं मिलने पर प्लेटफार्म और खुले में बैठने को मजबूर हैं।

रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति भी कम कर दी है। इस कारण देरी हो रही है। शनिवार को फिरोजपुर कैंट-शिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 14:05 घंटे, नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 12:18 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 11:27 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 11 घंटे, हजरत निजामद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 10:06 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *