संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 19 Apr 2026 02:04 AM IST

Security guard injured in accident dies

प्रतीकात्मक।



लखनऊ। सड़क हादसे में घायल सिक्योरिटी गार्ड पवन कुमार पाठक (36) की इलाज के दौरान अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई।


सुल्तानपुर के कूरेभार मुसहर नचना निवासी पवन कुमार पाठक खुर्रमनगर स्थित पंतनगर में बहन अनीता के घर में रहकर गोमतीनगर में प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी करते थे। बहनोई देवजीत ने बताया कि पवन पाठक 14 अप्रैल की सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। गाजीपुर के सेक्टर-19 रिंग रोड पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार में पत्नी संगीता और दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर गाजीपुर ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें