Orai Bloody clash between brothers over tying up a cow sticks and clubs were used both sustained head injuries

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाई एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। मारपीट में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर की है। गाय बांधने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने से दोनों भाई घायल हो गए। सिर में चोट लगने के कारण दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले को लेकर चर्चा होती रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें