Agra News:अटल बिहारी की स्मृति में बनेगा सांस्कृतिक संकुल केंद्र – A Cultural Complex Will Be Built In Memory Of Atal Bihari
आगरा। बटेश्वर में धार्मिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलने वाली है। 240 करोड़ की लागत से काॅरीडोर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से सांस्कृतिक संकुल केंद्र का बन रहा है। इसके लिए बाह विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। विधायक पक्षालिका ने बताया कि बाह विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के साथ मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी के क्रम में 240 करोड़ रुपये की लागत में बटेश्वर में कॉरिडोर बन रहा है। इससे क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही ऐतिहासिक व धार्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिलेगी। वहीं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सांस्कृतिक संकुल केंद्र की स्थापना होगी। उन्होंने बताया कि आगरा-बाह-कचौरा मार्ग से भाऊपुरा गंगावली मार्ग को 11.55 करोड़ से बनाया जाएगा। Source link


