orai news

फोटो – 07 लीकेज की वजह से बहता पानी। संवाद

रामपुरा। नगर के होली मोड़ पर इंडियन बैंक के सामने पिछले दस दिनों से पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इसके बावजूद जलकल विभाग की ओर से अब तक लीकेज ठीक कराने की पहल नहीं की गई है।


लगातार पानी बहने से सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं सड़क पर फैले पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का खतरा भी बना हुआ है। समाजसेवी सुखवीर यादव, नीरज, वीरू, अवधेश और संजय सहित अन्य लोगों ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जल्द लीकेज ठीक कराने की मांग की है। जलकल विभाग के जेई राहुल साहू ने बताया कि तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों को भेजकर लीकेज ठीक कराने का काम कराया जाएगा। (संवाद)



Source link