फतेहपुर। जिले की अलग-अलग अदालतों ने बृहस्पतिवार को मारपीट, मत्स्य अधिनियम और वाहन दुर्घटना के तीन मामलों में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।


एसीजे (जेडी)-04 कोर्ट ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के सहमिलपुर निवासी बालकृष्ण दीक्षित और उनके पुत्र धर्मराज उर्फ सोनू को छह-छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 1500-1500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।

वहीं स्पेशल जेएम कोर्ट ने मत्स्य अधिनियम के वर्ष 2020 के मामले में ललौली थाना क्षेत्र के पंचा का डेरा निवासी गोविंद कुमार को न्यायालय उठने तक की सजा और 200 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वर्ष 2024 के वाहन दुर्घटना के मामले में मलवां थाना क्षेत्र के भदबा निवासी अतीश को न्यायालय उठने तक की सजा और 1500 रुपये अर्थदंड सुनाया गया।



Source link