कोंच। कस्बे के बजरिया में बुधवार रात नवल किशोर रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने फीता काटकर और भगवान गजानन का पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भगवान राम का जीवन चरित्र सभी युगों में प्रासंगिक है। यदि लोग उनके आदर्शों से थोड़ा भी सीख लें तो उनका जीवन सफल हो सकता है। माता शबरी के जूठे बेर खाकर भगवान राम ने समाज को संदेश दिया कि कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, बल्कि व्यक्ति की सोच और कर्म ही उसे बड़ा या छोटा बनाते हैं। महोत्सव के पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया।

शुभारंभ समारोह में नवल किशोर रामलीला समिति बजरिया के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गंगाचरण वाजपेयी ने लोगों को भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र द्विवेदी ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष खेमचंद्र नील वाले, मंत्री सागर चौरसिया, अभिनय विभाग अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, मंत्री पवन खिलाड़ी, अमरेंद्र दुबे, अरविंद चौहान, मनीष पचौरी, भास्कर दुबे, मोनू ठाकुर, रंजन गोस्वामी, धर्मेंद्र बबेले, संजय रावत, सूरज शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

नारद का विष्णु को पत्नी वियोग का श्राप

कोंच। बजरिया रामलीला में बुधवार रात नारद मोह लीला का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि वानर रूप देने से नाराज देवर्षि नारद ने भगवान विष्णु को पत्नी वियोग का श्राप दे दिया। यही श्राप आगे चलकर भगवान राम के जन्म का कारण बना। लीला में भगवान विष्णु का किरदार राघवेंद्र तिवारी, नारद का अनिरुद्ध मिश्रा, कामदेव का इंदु तिवारी, शंकर का छोटू तिवारी, पार्वती का सूरज शर्मा, शीलनिधि का शिवकुमार गुप्ता, शीलमणि का आकाश शांडिल्य और योगमाया का किरदार राजेंद्र बेधड़क ने निभाया। (संवाद)



Source link