शामली जिले के बाबरी स्थित कैड़ी गांव के ईदगाह मोहल्ले में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट और गैस लीकेज के कारण मकान के कमरे में आग लग गई। आग में शाहिदा (36) और उसकी दो बेटियों अदन (13) व माहिरा (11) की जिंदा जलकर मौत हो गई। दूसरे कमरे में सो रहे पति साजिद और उनके दोनों बेटे बाल-बाल बच गए। आग से कमरे में रखे दो गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फटे, जिससे पूरा मोहल्ला दहल गया। इससे कमरे की छत भी गिर गई। आग में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 





Mother and two daughters burned to death: Fire broke out due to a short circuit

आग बुझाते दमकलकर्मी।
– फोटो : अमर उजाला


कैड़ी निवासी साजिद और उनकी पत्नी शाहिदा मोतियों की मालाएं बनाते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे साजिद अपने दोनों बेटों के साथ 120 गज के मकान के पीछे वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि शाहिदा और दोनों बेटियां आगे वाले कमरे में थीं। रात करीब 12 बजे अचानक कमरे में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग ने पलभर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग से मकान में रखे दो सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटे। इसके साथ ही मकान की छत गिर गई।

 


Mother and two daughters burned to death: Fire broke out due to a short circuit

गमजदा साजिद और आग बुझाने में मदद करते लोग।
– फोटो : अमर उजाला


आग की चपेट में आई शाहिदा और उनकी बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। तीनों जिंदा जल लग गए। वहीं, दूसरे कमरे में सो रहे साजिद और उनके बेटे नौ वर्षीय रेहान व चार वर्षीय अशरफ को ग्रामीणों ने जगाकर किसी तरह बाहर निकाला। धमाकों से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद मलबे से पहले माहिरा, फिर अदन और अंत में शाहिदा का शव निकाला गया।

 


Mother and two daughters burned to death: Fire broke out due to a short circuit

घर के बाहर एकत्र लोग।
– फोटो : अमर उजाला


17 सेकेंड की फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर

पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे का दृश्य कैद हो गया। फुटेज में पहले कमरे से आग की लपटें उठती दिखाई देती हैं और कुछ ही देर बाद सिलिंडर में जोरदार विस्फोट होता है। ग्रामीणों के अनुसार, धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए मकान से दूरी बना ली।

 


Mother and two daughters burned to death: Fire broke out due to a short circuit

घर के बाहर एकत्र लोग।
– फोटो : अमर उजाला


शॉर्ट सर्किट से लगी आग

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलिंडर के रेगुलेटर में गैस लीकेज से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कराई जा रही है। 

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

ये भी देखें…

यूपी: मुजफ्फरनगर के युवा वैज्ञानिक डॉ. एकांत को मिला नासा का एक्सीलेंस अवॉर्ड, अन्य ग्रहों पर खोज रहे जीवन

 




Source link