'Suhag kits' distributed to 10,000 women on Karwa Chauth

फोटो 1 खेरागढ़ सैंया में आयोजित सौभाग्य श्रृंगार कार्यक्रम,मेंहदी और श्रृंगार किट वितरण के दौ

सैंया/जगनेर/खेरागढ़। करवा चौथ के पावन पर्व पर महिलाओं के सम्मान और सौभाग्य की कामना के साथ खेरागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने अनूठी पहल की। उन्होंने सैंया और जगनेर स्थित मैरिज होम में आयोजित ‘करवा चौथ सौभाग्य श्रृंगार एवं मेहंदी संगम’ कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक महिलाओं को सुहाग किट प्रदान कर सम्मानित किया। भोजन की व्यवस्था कराई। उनकी पत्नी एवं भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गर्ग ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। खेरागढ़ के देवी माता मंदिर में बुधवार को सौभाग्य श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य मुख्य अतिथि होंगी। आयोजक चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू एवं कृष्णा गर्ग ने बताया कार्यक्रम में महिलाओं को श्रृंगार किट बांटने के साथ मेहंदी संगम भी होगा।




Source link