उरई। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और वैचारिक मतभेद के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे 10 परिवारों को पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बिखरने से बचा लिया। केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और काउंसिलिंग के माध्यम से विवाद सुलझाया।


परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारियों और नामित सदस्यों ने पति-पत्नी के साथ उनके परिजनों से भी बातचीत की। दोनों पक्षों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की सलाह दी गई। काउंसिलिंग के बाद सभी 10 दंपतियों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने और भविष्य में विवाद न करने पर सहमति जताई। पुलिस टीम ने दंपतियों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने और परिवार की जिम्मेदारियां मिलकर निभाने की सलाह दी। (संवाद)



Source link