{“_id”:”6b01229212630634b404066a”,”slug”:”drunken-husband-killed-his-wife-by-attacking-her-with-tangri-in-gonda-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गोंडा: नशेड़ी पति ने टंगारी से हमला कर पत्नी की हत्या की, आरोपी और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज; तलाश जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मौके पर जुटे ग्रामीण
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शुक्रवार रात एक पति ने टंगारी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
घटना कौड़िया थाना क्षेत्र के मदारा गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज कुमार शुक्ला नशे की प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसने अपनी पत्नी सुमन शुक्ला के सिर पर टंगारी से वार कर दिया। हमले में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
शनिवार को सीतावती तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मनोज कुमार शुक्ला और उसकी मां के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

