
{“_id”:”698a2766535cc46b040001cb”,”slug”:”eight-year-old-boy-crushed-to-death-by-car-etawah-news-c-216-1-etw1002-137572-2026-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: कार ने आठ साल के बच्चे को रौंदा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। कार ने साइकिल सवार आठ साल के बच्चे को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। बसरेहर के अमृतपुर गांव निवासी अवनीश कुमार अमृतपुर में एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। रविवार दोपहर उनका बेटा ऋतिक अपनी साइकिल से खेत से होकर घर की ओ जा रहा था। रास्ते में अमृतपुर गांव के मंदिर के पास से इटावा-बरेली हाईवे कार उसे रौंदते हुए निकल गई। राहगीरों और ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋतिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बसरेहर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।