संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 May 2025 11:34 PM IST

Trending Videos
{“_id”:”6820e6bf69bed4a2d408d9ee”,”slug”:”electricity-crisis-200-houses-faced-problems-for-20-hours-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-137031-2025-05-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिजली संकट : 200 घरों में 20 घंटे झेली परेशानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 May 2025 11:34 PM IST

मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली निगम की लचर व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में विद्युत फॉल्ट और बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नगर की भुर्जी गली में स्थित ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े लगभग 200 घरों में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोग परेशान हैं और गर्मी से उनका हाल बेहाल है। लाइनमैन बिजली ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। कस्बा घिरोर की भुर्जी गली में शनिवार रात ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आ गई, जिसके कारण आसपास के करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय निवासियों ने खराब बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी निजामुद्दीन ने बताया कि नगर में जर्जर केबल बदलवाने के लिए निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही केबल बदलवाकर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।