
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6820f8362aa6c6aec30ce379″,”slug”:”water-is-getting-wasted-due-to-leaking-valve-on-luhargaon-canal-culvert-jhansi-news-c-166-1-mot1006-100674-2025-05-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: लुहरगांव नहर पुलिया पर वाल्व लीक होने से बर्बाद हो रहा पानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रानीपुर। लुहरगांव के समीप नहर की पुलिया किनारे जलजीवन मिशन योजना के तहत लाइन में लगाए गए वाल्व लीक होने से पानी बर्बाद हो रहा है। सपरार बांध के दूसरे छोर पर जलजीवन मिशन के तहत बोरिंग कराई गई है तथा यहां से निकली लाइन ब्लॉक बंगरा के तमाम ग्रामों में पानी भेजने के लिए निकाली गई है। इसका एक वाल्व लुहरगांव किनारे नहर पर बनी पुलिया के किनारे बनाया गया है। मुख्य लाइन के इस वाल्व में लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने वाल्व की मरम्मत कराने की मांग की।