{“_id”:”671d554f1a16a43b820baef4″,”slug”:”electricity-supply-remained-suspended-for-seven-hours-people-were-troubled-orai-news-c-224-1-ori1005-121509-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सात घंटे ठप रही बिजली \nआपूर्ति, लोग हुए परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जालौन। शनिवार की सुबह ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आधे नगर की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक ठप रही। आपूर्ति ठप रहने के कारण नगर के लोग परेशान हुए।

दीपावली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे नगर की बिजली आपूर्ति चरमरा रही है। त्योहार के पूर्व लगातार तीन दिन से बिजली आपूर्ति ध्वस्त होने से नगर के लोगों में रोष है। शनिवार बह छौलापुर मोड़ पर रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई। ट्रांसफार्मर में आई खराबी ठीक करने का प्रयास किया गया। चार घंटे के प्रयास के बाद भी ट्रांसफार्मर की खराबी ठीक नही हो सकी।

ट्रांसफार्मर ठीक न होने पर उसे बदलने का काम काम शुरू हुआ। 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया तो लोड नहीं सह सका। तब 250 केवीए का ट्रांसफार्मर और लगाना पड़ा। इससे सात घंटे का समय लग गया। नगर के दो फीडर बालाजी व बैठगंज फीडर सात घंटे बंद रहे, जिससे आधे नगर की आपूर्ति ठप रही।

बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण उपभोक्ताओं के इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। दोपहर तक बिजली पानी आपूर्ति ठप रहने से नगरवासी परेशान हो गए। नगर के दीपक शर्मा, प्रद्युम्न दीक्षित, मनोज कुमार, मनीष, सुनील आदि ने डीएम से बिजली आपूर्ति दुरूस्त कराने की मांग की है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *