{“_id”:”67907862ba6e6a805d04b154″,”slug”:”enforcement-squad-of-nagar-nigam-is-not-able-to-see-encroachments-in-front-of-shops-campaign-in-narrow-streets-2025-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते को नहीं दिख रहे दुकानों के आगे कब्जे, तंग गलियों में अभियान…तोड़े दिए रैंप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
तोड़े जा रहे रैंप – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एमजी रोड से फतेहाबाद रोड तक शोरूम और मार्केट के सामने फुटपाथ पर बाजार सजे हैं। इधर नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते तंग गलियों में अतिक्रमण हटा रहे हैं। शुक्रवार को प्रवर्तन दस्ते ने मंसा देवी से लेकर नाला कंसखार तक 12 रैंप तोड़े। गोकुलपुरा में एक बॉलकनी तोड़ने पर विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने के बाद टीम लौट गई।
Trending Videos
निगम की टीम शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजामंडी-गोकुलपुरा रोड पर जेसीबी के साथ पहुंची। पूर्व पार्षद प्रेमा वर्मा के घर के सामने बने और अन्य घरों के सामने बने रैंप को तोड़ दिया। कटरा पर एक बॉलकनी तोड़ दी, जोकि नाली से काफी ऊपर बनी हुई थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने निगम की टीम का विरोध किया।
लोगों का कहना था कि एमजी रोड, राजामंडी के अतिक्रमण नजर नहीं आते हैं लेकिन यहां अतिक्रमण के नाम पर सीढि़यां, मंदिर के छज्जे तक तोड़ दिए। पूर्व पार्षद सुनील कुमार वर्मा का कहना था कि इस तरह की कार्रवाई अनुचित है। इस मुद्दे को लेकर नगर आयुक्त और महापौर को अवगत कराएंगे। कई दुकानदारों पर निगम की टीम ने जुर्माना भी लगाया।