Elderly woman who came to attend the Urs goes missing; family members are searching for her

लापता वृद्धा रहीश उल निशां
– फोटो : सांकेतिक

मारहरा। दरगाह शरीफ खानकाह-ए-बरकातिया में आयोजित तीन दिवसीय उर्स-ए-कासमी में शामिल होने आई 60 वर्षीय महिला लापता हो गईं। महिला के लापता होने के बाद से परिजन उनकी फोटो लेकर कस्बे और आसपास के इलाकों में तलाश कर रहे हैं।


जनपद लखीमपुर खीरी के मिर्जागंज निवासी रहीश उल निशां (60) पत्नी सज्जन बेग 19 नवंबर को पति के साथ उर्स में शामिल होने आई थीं। उनके बेटे गुलजार ने बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे उनकी मां शौच के लिए गई थीं। इसके बाद वह नहीं लौटीं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला।

महिला के लापता होने की जानकारी मिलने पर अन्य परिजन भी मारहरा पहुंच गए। वे महिला की फोटो लेकर कस्बे में जगह-जगह उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनो ने उर्स परिसर में बनी अस्थायी पुलिस चौकी पर भी महिला के लापता होने की सूचना दी है।

सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि महिला के लापता होने की जानकारी मिली है। महिला के रास्ता भटककर किसी वाहन में बैठकर चले जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें