मिरहची। क्षेत्र के गांव जिन्हेंरा में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और कुत्तों के झुंड राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। जिन्हेंरा से रसूलपुर गढौली, बढौली, गोबरा, तरवरपुर और बुढ़ेना सहित दर्जनों गांवों को जाने वाले मार्ग पर रात 8 बजे के बाद निकलना मुश्किल हो गया है, जहां बाइक सवारों के पीछे कुत्ते दौड़ने से कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं तथा बच्चों व बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय से आवारा कुत्तों को पकड़वाने, उनकी नसबंदी और टीकाकरण कराने की मांग की है।
जल्द ही अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा, जिससे लोगों को इनसे खतरा नहीं होगा।
– लक्ष्मी उपाध्याय, अध्यक्ष, नगर पंचायत
