{“_id”:”6b0c6e2a755e92dac40c8ee6″,”slug”:”a-speeding-trailer-went-out-of-control-and-veered-off-the-road-killing-three-animals-that-were-tethered-outside-etah-news-c-163-1-eta1013-160993-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etah News: तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा, बाहर बंधे तीन पशु मरे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रिजोर क्षेत्र के रामनगर गांव के पास ट्रेलर अनियंत्रित होने से पशुओं की मौत के बाद मौके पर मौजूद
– फोटो : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते सांसद अक्षय यादव। संवाद
सकीट। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और घर के बाहर बंधे पशुओं को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दो गाय और एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची थाना रिजोर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे ट्रेलर ट्रक एटा की ओर से शिकोहाबाद जा रहा था। रामनगर के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क से उतरकर घर के बाहर बंधे पशुओं के ऊपर से गुजर गया और आगे जाकर एक गड्ढे में फंसकर रुक गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
पशुपालक रामकिशन ने बताया कि रोज की तरह उनके पशु घर के बाहर बंधे थे। हादसे में उनकी दो गाय और एक भैंस मर गईं। उन्होंने करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया। पशुओं से होने वाली आय से परिवार का भरण-पोषण होता था। ऐसे में परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि हादसे में तीन पशु मरे हैं। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
