Etawah News: इटावा के नगला कोठी बाहरपुर में अज्ञात अराजकतत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। आरोपियों ने पहचान से बचने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।


Etawah Anti social elements vandalized Baba Sahebs statue damaged CCTV cameras to conceal their identity

अराजकतत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
– फोटो : amar ujala



विस्तार


इटावा जिले में भरथना क्षेत्र अंतर्गत नगला कोठी बाहरपुर में अराजकतत्वों ने अशांति फैलाने के लिए शुक्रवार रात बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले जिससे आरोपियों की पहचान न हो सके। शनिवार सुबह इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के लोग एकजुट होकर विरोध जताने लगे।

Trending Videos


सूचना मिलते ही सीओ व प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया। साथ ही नई प्रतिमा रखवाने व जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सार्वजनिक स्थल पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखकर गांव के कई लोग एकत्र होने लगे। कुछ लोगो ने मामले की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ आरडी मौर्य व प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *